सागर में जुआ फड़ का भंडाफोड़, 9 जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई, ₹21.24 लाख का मशरूका जब्त

0

सागर में जुआ फड़ का भंडाफोड़, 9 जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई, ₹21.24 लाख का मशरूका जब्त

सागर। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा जिले में अपराध एवं अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाते हुए समस्त थाना प्रभारियों को सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना श्री जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सोलंकी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रहली श्री प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में सागर पुलिस एवं थाना सुरखी पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से बड़ी रेड कार्रवाई करते हुए जुआ खेलने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया।

दिनांक 25 जून 2026 की रात्रि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना सुरखी क्षेत्र अंतर्गत अगरा रोड स्थित गौशाला के पीछे कुछ व्यक्ति बड़े पैमाने पर हार-जीत का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही सागर पुलिस एवं थाना सुरखी पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से संयुक्त दबिश दी। पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे, किन्तु पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से कार्रवाई करते हुए जुआ फड़ का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान 09 जुआरियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई, जबकि अंकुश चौहान बरकोटी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से ₹71,000 नगद, 52 ताश के पत्ते, 09 टच मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹3.53 लाख), आर्टिका कार क्रमांक MP15ZJ0366 (कीमत लगभग ₹9 लाख) तथा बिना नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार (कीमत लगभग ₹8 लाख) सहित कुल लगभग ₹21,24,000 का मशरूका विधिवत जब्त किया है।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुरखी उप निरीक्षक सत्यव्रत धाकड़, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक परम सिंह, प्रधान आरक्षक नोवत कुमार, आरक्षक विकास सहित सागर पुलिस एवं थाना सुरखी पुलिस के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

सागर पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब, मादक पदार्थ एवं अन्य सभी अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here