Friday, December 5, 2025

न्याय के लिए PM से करेंगे मुलाकात उम्मीद हैं कि बात मानी जायेगी-CM कमल नाथ

Published on

spot_img
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा केंद्र सरकार का रवैया भेदभाव पूर्ण, न्याय के लिए PM से करेंगे मुलाकात
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि वे इस मामले पर पीएम नरेंद्र मोदी से बात करेंगे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केंद्र सरकार पर वार करते हुए कहा कि 5 सालों से सरकार बजट ही बना रही है और फिर अपनी ही पीठ ठोकती है, आज हाल यह है कि बेरोजगारी ऐतिहासिक हो चुकी है और अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया गया है, निवेश हो नहीं रहा है, बजट से देश को सिर्फ गुमराह करने का प्रयास है मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में 9200 करोड़ बजट कम कर दिया गया, इसके अलावा शिक्षा में भी बजट कम कर दिया है CM कमलनाथ ने लगाए आरोप- प्रदेश के साथ हो रहा भेदभाव किसान हवाई योजना को लेकर तंज कसते हुए कमलनाथ ने कहा कि मंडियों का सुधार तो कर नहीं पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मनोरंजन के लिए बनाई गई है किसान हवाई योजना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार मध्य प्रदेश के साथ भेदभाव कर रही है. उन्होंने कहा कि वे इसे स्वीकार नही करेंगे, पीएम नरेंद्र मोदी से बात करेंगे. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि बात मानी जाएगी, क्योंकि हम न्याय की बात कर रहे है ||

Latest articles

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों ने ली सहभागिता 

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों...

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक...

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि रोकी गई

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि...

More like this

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों ने ली सहभागिता 

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों...

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।