Friday, January 23, 2026

चीनी दुल्हन कोरोना वायरस के खतरे के बीच परिवार के साथ मप्र पहुंची रचा रही हैं यहां शादी

Published on

कोरोना वायरस के खतरे के बीच परिवार के साथ मंदसौर पहुंची चीनी दुल्हन, स्वास्थ्य अमला सतर्क

मंदसौर–/आज कल दुनियाभर में चाइना से फैल रहे कोरोना वायरस का डर बना हुआ है। ऐसे में चीन की जीहाओ वांग शुक्रवार को अपने पिता शीबो वांग, मां जिन गुआन, मौसी और उनकी बेटी के साथ मंदसौर पहुंचीं। वे रविवार को यहां सत्यार्थ मिश्रा के साथ सात फेरे लेंगी। इससे पहले शनिवार को महिला संगीत होगा। इधर, चीनी मेहमानों को लेकर स्वास्थ्य अमला सतर्क हो गया है। अधिकारी लगातार स्थिति पर निगाह रखे हुए हैं।
मंदसौर जनपद पंचायत के पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रहने वाले वेद मिश्रा व ज्योति के बेटे सत्यार्थ ने 6 साल पहले मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के लिए चीन के डिजियोंग शहर के शेरेडन कॉलेज में दाखिला लिया था। जीहाओ वांग वहां मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स करने आई थीं। जीहाओ को अंग्रेजी नहीं आने पर सत्यार्थ उनकी मदद करते थे। दोनों के बीच प्यार हो गया। एक-दूसरे को समझने के बाद दोनों परिवार ने इस शादी को इजाजत दे दी।
कोरोना के चलते सिर्फ 5 लाेगों को मिली अनुमति
विवाह के लिए दुल्हन के चाचा व चाची भी आने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस के चलते ज्यादा लोगों को भारत आने की अनुमति नहीं मिली। दिल्ली एयरपोर्ट पर सभी की मेडिकल जांच हुई। उसके बाद भारत में प्रवेश की अनुमति दी गई। भारत में विवाह की बात पर जीहाओ के पिता शीबो वांग व वेद मिश्रा ने कहा कि बच्चों की खुशी में हमारी खुशी है।

परिवार से संपर्क कर निगाह रखे हुए हैं
मंदसौर प्रभारी सीएमएचओ ने बताया कि जहां यह उतरे हैं, वहीं पूरी मेडिकल जांच की गई है। सबकुछ सही होने के बाद भारत सरकार इन्हें प्रवेश की अनुमति देती है। इसके बाद भी परिवार से संपर्क कर निगाह रखे हुए हैं। किसी की भी तबीयत खराब होती है तो तत्काल जांच की जाएगी। स्वास्थ्य अमला पूरी तरह से तैयार है।

Latest articles

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...

More like this

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!