Sunday, December 14, 2025

दिल्ली में आयोजित काँग्रेस की भारत बचाओ रैली के मंच पर राष्ट्रीय नेताओं के साथ दिखे मप्र के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी

Published on

spot_img
दिल्ली में आयोजित काँग्रेस की भारत बचाओ रैली के मंच पर राष्ट्रीय नेताओं के साथ दिखे मप्र के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी
दिल्ली-सागर–/अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सोनिया गांधी, सांसद राहुल गाँधी के नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित भारत बचाओ रैली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं म.प्र. प्रभारी दीपक बाबरिया,मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ के आव्हान पर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के निर्देशन में नरयावली विधानसभा क्षेत्र से सैंकड़ों कार्यकर्ता बसों एवं रेलमार्ग से दिल्ली पहुंचकर रैली में शािमल हुए। काँग्रेस द्वारा अहवानित भारत बचाओ महारैली के मंच पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेताओं के साथ म.प्र. कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी को मंच पर स्थान मिला, रैली में म.प्र. नरयावली वि.सभा सागर जिले व म.प्र. सहित देशभर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली में शामिल होकर केन्द्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण उत्पन्न आर्थिक संकट आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि, बैंकिंग प्रणाली का पतन, सर्वव्यापी-कृषि संकट, शासकीय प्राइवेट नौकरियों का नुकसान, बढ़ती बेरोज़गारी के कारण आम जनता में निराशा के बने माहौल खिलाफ हुंकार भरी।
रैली में नरयावली वि.स. क्षेत्र से महारैली में शामिल होने वालों में जिला ग्रामीण कांग्रेेस अध्यक्ष अखिलेश मोनी केशरवानी, ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चावड़ा, आर.आर. पाराशर, राशिद खान, अनिल कुर्मी, मुल्ले चौधरी, मंगल पटैल, एम.आई.खान, मोहन अहिरवार, रशीद खान, कल्याण सिंह, प्रीतम अहिरवार, संतोष अहिरवार, सुनील चौधरी, राजेन्द्र शाहनी, प्रेमलाल, सतीश कुमार, संदीप अहिरवार, संदीप सोनी, सुनील भदौरिया, सुरेश पटैल, सुनील कुमार, रघुवीर प्रसाद आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हैं।
गजेन्द्र सिंह की रिपोर्ट-9302303212

Latest articles

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू – उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर भोपाल और दिल्ली में बढ़ाए गए सुरक्षा इंतजाम

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर...

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव बोले लाल सलाम को अंतिम विदाई

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव...

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक सागर। कमिश्नर सागर संभाग अनिल...

More like this

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू – उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर भोपाल और दिल्ली में बढ़ाए गए सुरक्षा इंतजाम

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर...

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव बोले लाल सलाम को अंतिम विदाई

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।