बाबा के भक्तों ने पुलवामा में शहीदों को दी ऐसे श्रद्धांजलि- 1.37 लाख रुपये एकत्रित कर कोष में भी जमा कराएं

0

पुलवामा में पाकिस्तान द्वारा कायराना हरक़त के कारण हमारे जवान शहीद हुए जिसके कारण सारा देश दुखी एवं आक्रोशित हैं

आज मप्र के सागर जिले में श्री गुलाब बाबा मंदिर के भक्तों ने शहीदों को श्रधांजलि देतें हुए मंदिर प्रांगण में कैंडल मार्च निकाल कर शक्ति पाठ किया और 32 मिनिट तक श्री गुलाब गायत्री मंत्र का जाप सभी भक्तों ने किया साथ ही ट्रस्ट और भक्तों ने मिलकत एक लाख सैतीस एक सौ बत्तीस रुपये जिला कलेक्टर के माध्यम से अमर शहीदों के परिवारजनों के लिए सहायतार्थ कोष में जमा कराएं

उपस्थित भक्तों ने बताया कि ब्रह्मलीन सिदेश्वर संत हमेशा ही देश की अखंडता एकता के के साथ साथ सैनिक कल्याण के लिए कार्य करते रहें हैं और ये क्रम हमेशा जारी रहेगा…

सागर दमोह ज़िले के अलावा महराष्ट्र से आये भक्तों में इस आयोजन में भाग लिया मुख्य ट्रस्टी किरण परासरे(मामा) मुम्बई, इंजी.निखिल सासवड़े मुम्बई, सागर ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ भरत आंनद बाखले, दमोह ट्रस्ट अध्यक्ष महेंद्र सोनी, मुम्बई ट्रस्ट कार्यालय से नितिन काम्बले नीलेश गायकवाड़, सुभाष सिंदे, एड.शिवकुमार ताम्रकार, डॉ रजनीश विश्कर्मा, डॉ अनिल साहू, जसवंत सिंह, सुधीर पल्या, सागर मंदिर कार्यालय व्यवस्थापक सतीश विश्कर्मा, प्यारेलाल आठ्या,गोपाल गोलते, आदि भक्त सहित महिला भक्त मंडल से श्रीमती योगनी बाखले,सविता सोनी ,उषा नेमा सहित अनेक भक्त मौजूद थे !

गजेंद्र ठाकुर ✍️

9302303212

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here