सागर कलेक्टर ने अधिकारियों के बीच किया नया कार्य विभाजन, कई अहम शाखाओं का बदला प्रभार
सागर। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी प्रतिभा पाल ने प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से जिले के डिप्टी कलेक्टरों के बीच नया कार्य विभाजन आदेश जारी किया है। आदेश के तहत विभिन्न अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
शैलेष द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर एवं नगर दंडाधिकारी शहरी एवं कैंट क्षेत्र के नगर दंडाधिकारी, जिला सतर्कता अधिकारी, नजूल अधिकारी, विधानसभा-41 के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाए गए हैं। इनके पास राजस्व प्रकरण, खाद्य नियंत्रण, शस्त्र लाइसेंस, नजारत, न्यायिक शाखा तथा जिला आपूर्ति नियंत्रक का प्रभार रहेगा।
संजय कुमार जैन, डिप्टी कलेक्टर वित्त शाखा, भू-अभिलेख, निर्वाचन (सामान्य एवं स्थानीय), शिकायत/सतर्कता, सीएम मॉनिटरिंग, PG सेल, राजस्व लिपिक, राजस्व ऑडिट, एसएलआर, लोक सेवा गारंटी तथा जिला शहरी विकास अभिकरण (पीओ डूडा) सहित कई महत्वपूर्ण शाखाओं का दायित्व सौंपा गया है।
रजत सोनी, डिप्टी कलेक्टर आवक-जावक, मंत्री/सांसद/जनप्रतिनिधियों के पत्र, जनसुनवाई, स्टेनो व रीडर शाखा, सहायक अधीक्षक शाखा तथा PCPNDT के नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। साथ ही लोक सूचना अधिकारी (कलेक्ट्रेट) का दायित्व भी रहेगा।
मोना दांगी, डिप्टी कलेक्टर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 की अध्यक्ष, खेल एवं युवा कल्याण, समाधान ऑनलाइन, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन, सत्यापन शाखा तथा जिला न्यायालय से जुड़े मामलों का प्रभार सौंपा गया है। साथ ही समाचार-पत्रों में प्रकाशित गंभीर खबरों की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जिम्मेदारी भी दी गई है।


