मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

नींद नही आने पर लेली नींद की गोलियां , वृद्धा की हुई मौत 

रिपोर्ट: Arjun Sagar
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
नींद नही आने पर लेली नींद की गोलियां , वृद्धा की हुई मौत
Sponsor Ad

MP : नींद नही आने पर लेली नींद की गोलियां , वृद्धा की हुई मौत 

छतरपुर। तादाद से ज्यादा नींद की गोलियां खा लेने से एक वृद्ध महिला की मौत का मामला सामने आया है जिसे उसके परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जानकारी के मुताबिक मामला जिले के बिजावर का है जहां बीती रात मानसिक बीमारी से ग्रसित महिला ने अधिक मात्रा में नींद की गोलियों का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालात बिगड़ गई और अब उसकी मौत हो गई है।वहीं मृतिका के पुत्र रामकुमार असाटी निवासी बिजावर ने बताया कि उसकी मां भगवती पत्नी महेश असाटी उम्र 60 वर्ष मानसिक बीमारी से ग्रसित थीं जिस कारण से उन्हें नींद नहीं आती थीं। नींद के लिए उन्हें गोलियों का सेवन करना पड़ता था।बीती रात नींद न आने के कारण रात भर जागती रहीं और भगवती ने तड़के सुबह तकरीब 4 बजे अधिक मात्रा में नींद की गोलियों का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाए थे जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Arjun Sagar
लेखक

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।