मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में नया मोड़, पत्नी ने नेता पर लगाए धमकाने के आरोप

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में नया मोड़, पत्नी ने नेता पर लगाए धमकाने के आरोप

टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में नया मोड़, पत्नी ने नेता पर लगाए धमकाने के आरोप

शराब तस्करी के दौरान कुचलकर हत्या के मामले में ड्राइवर-क्लीनर गिरफ्तार, राहुल जायसवाल से पूछताछ जारी; मुनीम के पास मिला करोड़ों के लेनदेन का हिसाब

इंदौर। खातेगांव में शराब तस्करी के दौरान टीआई दिलीप पुरी की कुचलकर हत्या के मामले में अब एक नया और गंभीर मोड़ सामने आया है। मृतक टीआई की पत्नी ने आरोप लगाया है कि सेंधवा में पदस्थापना के दौरान उनके पति को लगातार परेशान किया जा रहा था। पत्नी के मुताबिक, वहां के एक नेता ने उन्हें धमकी देते हुए कहा था कि वह दिलीप पुरी को नहीं छोड़ेंगे। इस आरोप के सामने आने के बाद अब मामले की जांच में पुरानी रंजिश और कथित धमकी का एंगल भी जुड़ सकता है।

इधर, जिस वाहन से टीआई दिलीप पुरी को कुचला गया था, उसके चालक और क्लीनर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हरदा निवासी राहुल जायसवाल से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान राहुल जायसवाल के मुनीम के पास पिछले दो महीने के लेनदेन का हिसाब मिलने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस हिसाब में करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपये के लेनदेन का ब्योरा है।

पुलिस अब इस वित्तीय लेनदेन की भी पड़ताल करेगी। जांच का दायरा अब केवल टीआई की हत्या और शराब तस्करी तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि कथित धमकी, पुरानी रंजिश और करोड़ों के आर्थिक लेनदेन की कड़ियां भी खंगाली जा सकती हैं।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या टीआई दिलीप पुरी की हत्या के पीछे शराब तस्करी के अलावा कोई पुरानी रंजिश भी थी? पुलिस जांच में आने वाले तथ्यों से ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →