मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सेवानिवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा जीवित: डीजीपी मकवाणा

By: Admin Desk
Sponsor Ad
सेवानिवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा जीवित: डीजीपी मकवाणा

सेवानिवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा जीवित: डीजीपी मकवाणा
भोपाल में 41वां वरिष्ठ सदस्य व मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित

भोपाल, 26 अप्रैल। मध्यप्रदेश पुलिस राज्य सेवा संवर्ग के सेवानिवृत्त अधिकारियों के संगठन द्वारा रविवार को भोपाल के नर्मदापुरम रोड स्थित वृंदावन गार्डन में 41वां वरिष्ठ सदस्य एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

डीजीपी मकवाणा ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा निवृत्ति के बाद भी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समाज सेवा की भावना समाप्त नहीं होती, बल्कि जीवनभर बनी रहती है। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों को विभाग की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि उनके अनुभव और कार्यशैली से नई पीढ़ी निरंतर प्रेरणा ले रही है।

उन्होंने बताया कि विभाग सेवानिवृत्त अधिकारियों के अनुभवों का संस्थागत उपयोग करने की दिशा में काम कर रहा है। इसके लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से उन्हें रोजगार, सुरक्षा सेवाओं और परामर्शदात्री भूमिकाओं से जोड़ा जाएगा। पेंशनर्स के लिए हेल्प सिस्टम, बैंकिंग सुविधाएं, स्वास्थ्य योजनाएं और त्वरित समस्या समाधान को भी मजबूत किया जा रहा है।

डीजीपी ने पुलिस वेलफेयर को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा के लिए कई योजनाएं संचालित हैं। साथ ही डेटा आधारित निर्णय प्रणाली, eHRMS और डिजिटल प्रक्रियाओं के माध्यम से विभाग को आधुनिक बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि डायल-112 सेवा को अत्याधुनिक तकनीक से सशक्त किया गया है, जबकि साइबर अपराधों से निपटने के लिए ई-एफआईआर जैसी सुविधाएं लागू की गई हैं। “नशे से दूरी है ज़रूरी” अभियान को भी उन्होंने सफल जन-जागरूकता आंदोलन बताया।

आगामी सिंहस्थ को देखते हुए पुलिस बल को आधुनिक प्रशिक्षण, ड्रोन तकनीक और साइबर मॉड्यूल के जरिए तैयार किया जा रहा है। साथ ही रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज की गई है ताकि फील्ड स्तर पर कार्यक्षमता बढ़ाई जा सके।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान किया गया तथा पुलिस परिवार के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विशेष पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार, वरिष्ठ अधिकारी, पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Admin Desk

By: Admin Desk

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →