शाहपुर की मदिरा दुकान के लिए ई-टेंडर, 5 सितंबर को ऑक्शन
ई-टेंडर के लिए 2 से 5 सितंबर तक आवेदन, दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगी नीलामी प्रक्रिया
सागर। आबकारी विभाग ने शाहपुर की एकल मदिरा दुकान के पुनर्निष्पादन के लिए ई-टेंडर एवं ई-टेंडर कम ऑक्शन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन टेंडर प्रपत्र डाउनलोड कर ऑफर जमा करने की प्रक्रिया 2 सितंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 5 सितंबर दोपहर 12 बजे तक चलेगी।
ई-टेंडर कम ऑक्शन के प्रपत्र 5 सितंबर को दोपहर 12:05 बजे खोले जाएंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक ऑक्शन होगा। बोली मिलने की स्थिति में 15-15 मिनट के अंतराल से ऑक्शन की समयावधि बढ़ाई जा सकेगी।
ई-टेंडर खोलने की प्रक्रिया संबंधित ऑक्शन समाप्त होने अथवा 5 सितंबर को दोपहर 3 बजे, जो भी बाद में हो, उस समय पूरी की जाएगी। निविदा का अंतिम निराकरण जिला समिति द्वारा ई-टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद किया जाएगा।








