मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर: अधिवक्ता संघ चुनाव में नया मोड़, 2 सितंबर की पुनर्मतगणना आगामी आदेश तक स्थगित

By: गजेंद्र ठाकुर
Sponsor Ad
सागर: अधिवक्ता संघ चुनाव में नया मोड़, 2 सितंबर की पुनर्मतगणना आगामी आदेश तक स्थगित

सागर। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद ने पुनर्मतगणना के आदेश पर रोक लगाते हुए अब 2 सितंबर 2026 को होने वाली पुनर्मतगणना को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है इस मार्फ़त एक पत्र सोशल मीडिया पर सामने आया हैं।

पत्र के मुताबिक, राज्य अधिवक्ता परिषद की विशेष समिति (अपील) की 1 सितंबर को हुई आपात बैठक में यह निर्णय लिया गया। परिषद की ओर से जारी पत्र के अनुसार, जिला अधिवक्ता संघ सागर के अध्यक्ष पद की पुनर्मतगणना 2 सितंबर को प्रस्तावित थी, जिसे आगामी आदेश तक स्थगित किया गया है। हालांकि पत्र में स्पष्ट किया गया है कि शेष आदेश यथावत प्रभावी रहेंगे।

इस संबंध में राज्य अधिवक्ता परिषद के सचिव आशीष आनंद ने जिला अधिवक्ता संघ सागर के अध्यक्ष संजय द्विवेदी और निर्वाचन अधिकारी केपी दुबे को पत्र जारी कर सूचना दी है। अध्यक्ष पद के चुनाव की पुनर्मतगणना को लेकर सागर के अधिवक्ताओं के बीच भी काफी चर्चा बनी हुई है।

बहरहाल सारी कवायद पर फिलहाल रोक लगती नजर आ रही है बता दें संघ अध्यक्ष पद पर अंकलेश्वर दुबे ने जीत हाँसिल की हैं वहीं द्वितीय स्थान पर 7 वोटों से संजय द्विवेदी को हार का सामना करना पड़ा हैं जिसके बाद तमाम दावे और आपत्ती सामने आई हैं।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →