मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में क्राइम का राउंडअप: चाकू के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार, डीएनए रिपोर्ट से खुला दुष्कर्म का राज, किशोर से मारपीट, 8 माह की गर्भवती की मौत

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
सागर में क्राइम का राउंडअप: चाकू के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार, डीएनए रिपोर्ट से खुला दुष्कर्म का राज, किशोर से मारपीट, 8 माह की गर्भवती की मौत

सागर में क्राइम का राउंडअप: चाकू के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार, डीएनए रिपोर्ट से खुला दुष्कर्म का राज, किशोर से मारपीट, 8 माह की गर्भवती की मौत

सागर। शहर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चाकू लेकर घूम रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मोतीनगर थाना क्षेत्र के नाबालिग से दुष्कर्म के पुराने मामले में डीएनए रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। कैंट थाना क्षेत्र में किशोर से मारपीट के मामले में भी पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। इधर, गोपालगंज क्षेत्र में आठ माह की गर्भवती महिला की गिरने से मौत हो गई।

चाकू के साथ 6 गिरफ्तार

मोतीनगर थाना पुलिस ने शनिवार रात और रविवार को मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)(बी) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार भूतेश्वर रोड रेलवे पुल के पास से कमलेश पिता सुजान सिंह अहिरवार निवासी संतरविदास वार्ड, भाग्योदय अस्पताल के पास से मयूर पिता नत्थूलाल बैन निवासी बल्लभनगर वार्ड और कुछ दूरी से देवेन्द्र उर्फ भवानी पिता चेतराम वासुदेव निवासी गल्लामंडी को पकड़ा गया।

इसी तरह भूतेश्वर मंदिर रोड पुल के पास से अनिकेत पिता बिहारी शर्मा निवासी ग्राम अमावनी, धर्माश्री शराब दुकान के पास से बालकिशन पिता भुजबल सिंह अहिरवार निवासी राजीवनगर वार्ड और गल्लामंडी पुलिया के पास से गुड्डू पिता धनीराम अहिरवार को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।

डीएनए रिपोर्ट के बाद दुष्कर्म की धाराएं बढ़ीं, आरोपी जेल भेजा

मोतीनगर थाना क्षेत्र में पांच माह पुराने नाबालिग के अपहरण के मामले में डीएनए रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी निखिल पिता दीपक सूर्यवंशी (अहिरवार) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 6 मई को 16 वर्षीय नाबालिग के परिजनों ने उसके बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। अगले दिन नाबालिग घर लौट आई थी। पुलिस और न्यायालय में दर्ज बयान में उस समय उसने दुष्कर्म की घटना से इनकार किया था। हालांकि परिजनों के संदेह के बाद न्यायालय के आदेश पर डीएनए जांच कराई गई।

3 अक्टूबर को रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग के दोबारा बयान दर्ज कराए। पुलिस के मुताबिक बयान के आधार पर आरोपी निखिल को गिरफ्तार किया गया। उसे रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

गालियां देने से मना किया तो किशोर से मारपीट

कैंट थाना क्षेत्र के मढ़िया विठ्ठलनगर में 23 सितंबर को एक 16 वर्षीय किशोर के साथ पांच लोगों ने मारपीट कर दी थी। किशोर का आरोप है कि आरोपियों ने पहले उसे गालियां दीं। विरोध करने पर डंडे और लोहे के पाइप से मारपीट की गई।

किशोर के अनुसार गंगा अहिरवार और तीरत अहिरवार ने डंडे व लोहे के पाइप से मारपीट की, जबकि निक्की उर्फ निखिल अहिरवार, पूजा अहिरवार और श्याम बाई अहिरवार ने भी लात-घूंसों से मारपीट की। घटना में उसके हाथ, पैर, पीठ और सिर में चोटें आईं। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह 23 सितंबर से 3 अक्टूबर तक भर्ती रहा। रविवार को पिता के साथ थाने पहुंचकर शिकायत करने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

आठ माह की गर्भवती महिला की गिरने से मौत

गोपालगंज थाना क्षेत्र के लाजपतपुरा वार्ड में रविवार सुबह आठ माह की गर्भवती महिला की गिरने के बाद मौत हो गई। मृतका की पहचान चांदनी पति मुहम्मद सादिक, उम्र 26 वर्ष, के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार महिला की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। शनिवार को बीपी बढ़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए थे। हालत में सुधार होने के बाद उसे घर भेज दिया गया था। रविवार सुबह करीब 4 बजे वह किसी काम से उठी, तभी चक्कर आने से पेट के बल गिर गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →