मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

Sagar: सभी अधिकारी, कर्मचारी तालमेल बनाकर सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए -निगमायुक्त

By: गजेंद्र ठाकुर
Sponsor Ad
Sagar: सभी अधिकारी, कर्मचारी तालमेल बनाकर सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए -निगमायुक्त
निगमायुक्त ने सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली सभी अधिकारी, कर्मचारी तालमेल बनाकर सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए -निगमायुक्त
सागर। नगर की सफाई व्यवस्था को सुद्रढ बनाने और इस कार्य से संबंधित संबंधित विभागों का आपस में तालमेल करने सफाई से संबंधित कार्यों में गति आएगी।
         इस उद्देश्य को लेकर नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने  समस्त जोन प्रभारियों,  स्वच्छता निरीक्षकों और इंजीनियर की बैठक लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ- साथ अतिक्रमण विभाग,वाहन विभाग और संबंधित वार्डो के इंजीनियर का ग्रुप बनाने के निर्देश दिए हैं ताकि सफाई विभाग से संबंधित कार्यों को कराने में विलंब न हो और संबंधित कर्मचारियों को अन्य विभाग का सहयोग लेने के लिए इंतजार न करना पड़े।
         नगर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और  होली -रंग पंचमी पर्व के अवसर पर सफाई व्यवस्था की तैयारियों को लेकर आयोजित इस बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि होली और रंग पंचमी त्यौहार के दौरान  सड़कों पर रंग गुलाल गिरता है इसलिए उनकी सफाई की जाए । ताकि शहर में सफाई व्यवस्था सुदृढ बनीे रहे।
          उन्होंने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर निगम द्वारा वर्षा पूर्व नाले नालियों की  सफाई के संबंध में कार्य योजना बनाकर उसके अनुसार सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ,उन्होंने  कहा कि नाला नालियों की सफाई का वार्डवार कार्यक्रम बनाया जाए , उसके अनुसार नाली नालियों की सफाई कराई जाए । उन्होंने यह भी निर्देश दिए की शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर जोन प्रभारी टीम भी बनाएं और उस टीम के द्वारा विशेष सफाई कराई जाए। जिससे शहर की सफाई व्यवस्था को और गति मिले।
         बैठक के दौरान उन्होंने जल प्रदाय विभाग के इंजीनियर को निर्देशित किया कि  त्यौहार के दौरान नगर की पेयजल व्यवस्था प्रभावित न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →