मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

राहुल गांधी ने 100 करोड़ भारतीयों की आस्था पर प्रहार किया है : यश अग्रवाल

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
राहुल गांधी ने 100 करोड़ भारतीयों की आस्था पर प्रहार किया है : यश अग्रवाल

राहुल गांधी ने 100 करोड़ भारतीयों की आस्था पर प्रहार किया है : यश अग्रवाल

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में राहुल गांधी का जलाया पुतला, सैकड़ो की संख्या में शामिल हुए युवा

सागर। संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हिन्दुओं को हिंसक बताने के बयान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में राहुल गांधी का पुतला जलाया। सैंकड़ों की संख्या में मौजूद युवाओं ने पैदल मार्च करते हुए राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बुधवार शाम भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में परकोटा से प्रदर्शन करते हुए युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता तीन बत्ती से होते हुए चकराघाट पहुंचे। जहां राहुल गांधी का पुतला जलाया। इस दौरान भाजयुमो अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि देश की संसद में राहुल गांधी द्वारा दिए गए भाषण में हिंदुओं के हिंसक, असत्य बोले वाला बताकर उन्होंने 100 करोड़ हिंदुओं की आस्था पर प्रहार किया है। उनके बयान से यह साबित हो गया है कि उनकी पार्टी और वे स्वयं कितने हिंदुओं के पक्षधर हैं। हिंदुओं के साथ रहने का झूठा ढोंग करते हैं। चुनाव के दौरान उन्होंने कई मंदिरों पर माथा टेकर खुद को सनातनी दिखाने का जो झूठा नाटक रचा था, वह उनके बयानों में ही सबके सामने आ गया है कि वे हिंदुओं से कितनी नफरत करते हैं। यह वही लोग हैं जिन्होंने
प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के बाद प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण तक ठुकरा दिया था। ऐसा दोहरा चरित्र रखने वाले लोगों को जनता माफ नहीं करेगी। प्रदर्शन के दौरान इस दोरान वृंदावन अहिरवार लक्ष्मण सिंह जगन्नाथ गुरिया श्रीकांत जैन नितिन सोनी राहुल निखिल अहिरवार नितिन साहू अर्जुन अंशुल गुप्ता आदर्श मिश्रा नमन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →