मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

MP: पटाखा बाजार में भीषण आग, 7 दुकानें जलकर राख, भगदड़ के बीच दुकान का माल लूट ले गई भीड़

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
MP: पटाखा बाजार में भीषण आग, 7 दुकानें जलकर राख, भगदड़ के बीच दुकान का माल लूट ले गई भीड़

MP: पटाखा बाजार में भीषण आग, 7 दुकानें जलकर राख, भगदड़ के बीच दुकान का माल लूट ले गई भीड़

विदिशा। जिले के गंजबासौदा में गुरुवार शाम श्रीरामलीला मेला ग्राउंड स्थित पटाखा बाजार में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। शाम करीब 6 बजे एक दुकान से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते 7 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दुकानों में रखे लाखों रुपए के पटाखे जलकर राख हो गए, वहीं पास खड़ी बाइक भी आग की चपेट में आकर जल गईं।

आग लगते ही पटाखों में लगातार धमाके होने लगे। रॉकेट इधर-उधर उड़ने से बाजार में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए दुकानदार अपना सामान समेटकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। इसी अफरा-तफरी के बीच भीड़ द्वारा एक दुकानदार की दुकान का पूरा माल लूटकर ले जाने की भी जानकारी सामने आई है।

नगर पालिका ने मेला ग्राउंड में लॉटरी के जरिए 257 दुकानदारों को दुकान लगाने के लिए जगह आवंटित की थी, लेकिन गुरुवार तक करीब 150 दुकानें ही लगी थीं। शुरुआती जानकारी के अनुसार जनरेटर से दुकानों तक बिजली पहुंचाने वाली केबल में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →