मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

पुष्पा 2  के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ का मामला : अल्लू अर्जुन को 14 दिन की जेल

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
पुष्पा 2  के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ का मामला : अल्लू अर्जुन को 14 दिन की जेल

पुष्पा 2  के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ का मामला : अल्लू अर्जुन को 14 दिन की जेल

हैदराबाद के संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2: द राइज’ के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ में 39 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उनके नाबालिग बेटे को गंभीर चोटें आईं। इस घटना के बाद तेलंगाना पुलिस ने एक्टर अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब पुष्पा भाई की 14 दिन सलाखों के पीछे गुजारेंगे।

क्या है मामला?
4 दिसंबर को संध्या थिएटर में बड़ी संख्या में प्रशंसक अल्लू अर्जुन और उनकी को-एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को देखने पहुंचे थे। थिएटर मैनेजमेंट द्वारा भीड़ को कंट्रोल करने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। अभिनेता के आने की पूर्व सूचना पुलिस को भी नहीं दी गई। भीड़ के दबाव से थिएटर के गेट गिर गए, जिससे भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में एक महिला की जान चली गई और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

गैर-इरादतन हत्या के आरोपी हैं अल्लू
अल्लू अर्जुन, उनकी सिक्योरिटी टीम और थिएटर मैनेजमेंट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) और धारा 118(1) (चोट पहुंचाने के लिए दंड) के तहत मामला दर्ज किया गया। संध्या थिएटर के मालिक और दो कर्मचारियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
अल्लू ने गिरफ्तारी के तरीके पर आपत्ति जताई
पुलिस ने शुक्रवार को अभिनेता को उनके घर से हिरासत में लिया। इस दौरान अल्लू अर्जुन ने गिरफ्तारी के तरीके पर आपत्ति जताई। उन्होंने पुलिस से कहा, ‘आप मुझे मेरे बेडरूम से सीधे ले गए। मैंने कपड़े बदलने का समय मांगा, लेकिन आपने इसकी अनुमति नहीं दी।’ हिरासत में ले जाते समय अभिनेता ने पुष्पा 2 का चर्चित डायलॉग लिखी हुई हुडी पहनी: ‘फूल नहीं, आग हूं मैं।’ बाद में उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए चिक्कडपल्ली पुलिस स्टेशन और फिर मेडिकल जांच के लिए उस्मानिया अस्पताल ले जाया गया।

अल्लू अर्जुन ने किया था 25 लाख की मदद का ऐलान
थिएटर में भगदड़ के बाद अभिनेता ने गहरा दुख जताते हुए कहा था कि वह इस हादसे से “दिल टूटने” जैसा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने मृतक महिला के परिवार को 25 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। साथ ही घायल लड़के के इलाज का पूरा खर्च उठाने का वादा किया था। 7 दिसंबर को पुष्पा 2 की सक्सेस पार्टी में अल्लू ने कहा, “इस घटना को समझने और प्रतिक्रिया देने में मुझे कई घंटे लग गए। यह मेरे लिए मानसिक रूप से झकझोरने वाला था।”
अब केस में आगे क्या होगा?
अल्लू अर्जुन ने तेलंगाना हाई कोर्ट में याचिका दायर कर एफआईआर से अपना नाम हटाने की मांग की है। यह मामला भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा प्रबंधन में लापरवाही के कारण बड़े आयोजनों में सुरक्षा उपायों की जरूरत को उजागर करता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे की सुनवाई का इंतजार किया जा रहा है।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →