मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

मध्यप्रदेश में बसों का नया किराया जारी, कई श्रेणियों में बढ़ी दरें

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
मध्यप्रदेश में बसों का नया किराया जारी, कई श्रेणियों में बढ़ी दरें

मध्यप्रदेश में बस किराया बढ़ा, न्यूनतम टिकट ₹10 तय; परिवहन विभाग ने जारी किया नया राजपत्र

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के परिवहन विभाग ने राज्य में संचालित मंजिली बसों के लिए नया अधिकतम यात्री किराया निर्धारित करते हुए राजपत्र जारी कर दिया है। नए प्रावधानों के अनुसार सामान्य बसों का मूल किराया ₹2.00 प्रति यात्री प्रति किलोमीटर तय किया गया है, जबकि न्यूनतम किराया ₹10 निर्धारित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार विभिन्न श्रेणी की बसों के लिए सामान्य किराये पर अतिरिक्त शुल्क भी निर्धारित किया गया है। रात्रिकालीन बस सेवा में सामान्य किराये से 10 प्रतिशत अधिक किराया लिया जा सकेगा। वहीं नॉन एसी डीलक्स बसों में 25 प्रतिशत, स्लीपर बसों में 40 प्रतिशत, एसी डीलक्स बसों में 50 प्रतिशत तथा एसी सुपर लग्जरी कोच में 75 प्रतिशत तक अधिक किराया वसूला जा सकेगा।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि डीलक्स, स्लीपर और लग्जरी बसों पर अलग से नाइट चार्ज नहीं लगाया जाएगा। साथ ही एक्सप्रेस बस सेवाओं के लिए भी यात्रियों से किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। नया किराया राजपत्र में प्रकाशित होने के बाद निर्धारित तिथि से प्रभावी होगा।

खबर का असर .कॉम
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।