मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

MP News: 1054 गुम मोबाइल बरामद, वापस पाकर खिले लोगों के चेहरे

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
MP News: 1054 गुम मोबाइल बरामद, वापस पाकर खिले लोगों के चेहरे

1054 गुम मोबाइल बरामद, वापस पाकर खिले लोगों के चेहरे

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने तकनीकी संसाधनों, CEIR पोर्टल, मोबाइल ट्रेसिंग और अंतरराज्यीय पुलिस समन्वय के जरिए प्रदेशभर में गुम और चोरी हुए 1054 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंपे हैं।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार मुरैना में 401, शाजापुर में 130, खंडवा में 113, आलीराजपुर में 101, भोपाल ग्रामीण में 87, गुना में 79 और श्योपुर में 54 मोबाइल बरामद किए गए। इसके अलावा छतरपुर, भोपाल जीआरपी, इंदौर जीआरपी और शिवपुरी में भी मोबाइल बरामदगी की कार्रवाई की गई।

निवाड़ी में मोबाइल शॉप की दीवार तोड़कर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 36 मोबाइल और एक स्कूटी सहित 10.09 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई।

लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर कई आवेदकों के चेहरे पर खुशी नजर आई। पुलिस के अनुसार ऐसी कार्रवाइयों से नागरिकों को राहत मिलने के साथ पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →