मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

मोतीनगर क्षेत्र में CCTV निगरानी बढ़ाने पुलिस की पहल

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
मोतीनगर क्षेत्र में CCTV निगरानी बढ़ाने पुलिस की पहल

मोतीनगर क्षेत्र में CCTV निगरानी बढ़ाने पुलिस की पहल

सार्वजनिक संस्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों की बैठक, प्रवेश-निकास, पार्किंग और संवेदनशील स्थानों पर कैमरे लगाने की अपील

सागर। अपराधों की रोकथाम और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से मोतीनगर थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में CCTV निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की पहल की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में सोमवार को थाना मोतीनगर परिसर में सार्वजनिक संस्थानों एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पुलिस ने संस्थानों और प्रतिष्ठानों के परिसरों के साथ आसपास के महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त संख्या में उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे लगाने की अपील की। मुख्य प्रवेश और निकास द्वार, पार्किंग स्थल, सड़क की ओर के क्षेत्र तथा अन्य संवेदनशील स्थानों को कैमरों की निगरानी में शामिल करने के सुझाव दिए गए।

पुलिस ने बताया कि CCTV कैमरे अपराधों की रोकथाम के साथ संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी और घटना होने पर आरोपियों की पहचान तथा साक्ष्य जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रतिनिधियों से कैमरों को 24 घंटे चालू रखने, रिकॉर्डिंग पर्याप्त अवधि तक सुरक्षित रखने और समय-समय पर उनकी कार्यशीलता जांचने की अपील की गई। पुलिस का कहना है कि जनसहयोग और तकनीक के माध्यम से महत्वपूर्ण स्थानों की निगरानी मजबूत कर सुरक्षित वातावरण तैयार करने के प्रयास लगातार जारी हैं।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →