मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर कलेक्ट्रेट में अब नहीं चलेगी कागजी फाइल! ई-ऑफिस से ही होगा पूरा काम, लापरवाही पर शाखा प्रभारी पर कार्रवाई

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
सागर कलेक्ट्रेट में अब नहीं चलेगी कागजी फाइल! ई-ऑफिस से ही होगा पूरा काम, लापरवाही पर शाखा प्रभारी पर कार्रवाई

सागर कलेक्ट्रेट में अब नहीं चलेगी कागजी फाइल! ई-ऑफिस से ही होगा पूरा काम, लापरवाही पर शाखा प्रभारी पर कार्रवाई
सागर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रतिभा पाल द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय में ई-ऑफिस (e-Office) प्रणाली का उपयोग अनिवार्य रूप से करने का आदेश दिया है। कि कलेक्ट्रेट की समस्त शाखाओं के प्रभारी अधिकारी आगामी समस्त फाइलें एवं प्रस्ताव केवल ई-ऑफिस के माध्यम से ही प्रेषित करेंगे। भविष्य में कोई भी फाइल ऑफलाइन स्वीकार नहीं की जाएगी।आदेश में कहा गया है कि निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। अवहेलना पाए जाने पर संबंधित शाखा प्रभारी के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

आदेशानुसार पूर्व में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि प्रत्येक शाखा से संबंधित फाइलें, प्रस्ताव और पत्राचार केवल ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर के माध्यम से ही डिजिटल रूप में प्रस्तुत किए जाएं। परंतु संज्ञान में आया है कि कलेक्ट्रेट की अधिकांश शाखाओं द्वारा अभी भी फाइलें भौतिक रूप (हार्डकॉपी) से प्रेषित की जा रही हैं, जो प्रशासनिक निर्देशों की अवहेलना है।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →