केंद्रीय जेल सागर में मनाई गई बलराम जयंती, बंदियों ने प्रस्तुत की कृष्ण-बलराम की झांकी
सागर। केंद्रीय जेल सागर में बलराम जयंती के अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंडित जगदीश तिवारी ने भगवान बलराम के जीवन, चरित्र और आदर्शों पर आधारित प्रेरणादायी कथा का वाचन किया। बंदियों ने श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण किया।
कथा के बाद बंदियों ने भगवान श्रीकृष्ण और भगवान बलराम की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की। वहीं बंदियों की भजन मंडलियों ने भगवान बलराम के जीवन एवं महिमा पर आधारित भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में जेल अधीक्षक, जेलर सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान जेल परिसर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम के माध्यम से बंदियों को धार्मिक, आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों से जुड़कर सकारात्मक जीवन की प्रेरणा दी गई।








