मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

अवैध 58 गैस सिलेंडर सहित दो मशीने जप्त

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
अवैध 58 गैस सिलेंडर सहित दो मशीने जप्त

अवैध 58 गैस सिलेंडर सहित दो मशीने जप्त

सागर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के बाद कलेक्टर दीपक आर्य के द्वारा जिले में भूमाफियाओं, मिलावट करने वालों एवं अवैध रूप से कार्य करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज बांदरी में बड़ी कार्रवाई की गई जिसमें कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री सार्थक तिवारी के साथ अन्य राजस्व एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा 58 अवैध रूप से घरेलू गैस टंकी के साथ दो रिफलिंग करने वाली मशीनों को जप्त किया गया।

जिला आपूर्ति नियंत्रक  अनिल तंतुताय ने बताया कि जिले के बांदरी थाना अंतर्गत अवैध गैस रिफलिंग सेंटर पर कनिष्ठ आपूर्ति सहित राजस्व टीम की संयुक्त कार्यवाही की गई जिसमें 58 अवैध गैस सिलेंडर सहित दो मशीने जप्त की गई । उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई संजय जैन उर्फ कालू के यहां 58 सिलेंडर जब्त किए गए जिसमें 47 भरे सिलेंडर कीमत 1 लाख 15 हजार 150 एवं 11 खाली सिलेंडर कीमत 15 हजार 400 कुल 1 लाख 30 हजार 550 रुपए कीमत के सिलेंडरों की जपती की गई है।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →