मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

देश की रक्षा में अपने प्राणों के बलिदान करने वाले सपूतों को मेरा दंडवत प्रणाम है : यश अग्रवाल

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
देश की रक्षा में अपने प्राणों के बलिदान करने वाले सपूतों को मेरा दंडवत प्रणाम है : यश अग्रवाल

देश की रक्षा में अपने प्राणों के बलिदान करने वाले सपूतों को मेरा दंडवत प्रणाम है : यश अग्रवाल

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में बीना विधानसभा में निकाली तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में शामिल हुए युवा

Add.

सागर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में जिले की सभी विधानसभा में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को बीना विधानसभा में तिरंगा का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में युवा जोश और जुनून के साथ शामिल हुए। रैली में चल रहे युवा भारत माता की जयकारे लगा रहे थे। इस दौरान विधानसभा के स्थानीय जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता समेत बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।

कार्यक्रम के पहले यश अग्रवाल ने यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक मात्र देश हैं, जिसे माता की तरह पूजा जाता है। यही कारण है कि देश की रक्षा करते हुए कई सपूतों ने अपने प्राण तक दे दिए। ऐसे वीर सपूतों और उनके परिजनों में मेरा प्रणाम है। उनके बलिदान को कभी भी भूलाया नहीं जा सकता। उन्होंने आम लोगों से आग्रह किया है कि अपने अपने घरों में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता, देशभक्ति और अपने देश के प्रति सम्मान व्यक्त करें। यह एकता व अखंडता की भावना को प्रबल बनाता है। इस दौरान विधानसभा प्रभारी मनोज शर्मा, बीना भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम तिवारी, भाजपा युवा महामंत्री नितिन सोनी, भूपेन्द्र राय, आदर्श मिश्रा, मंडल अध्यक्ष आदिश शाह, खूब सिंह कुशवाहा, आर्यन जैन, ध्रुव पटैरिया, भारत लोधी सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं बंधु उपस्थित रहे।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →