मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

बंडा जहरीली शराब कांड: नए IG इरशाद वली का बड़ा एक्शन, आरोपियों के अवैध ठिकानों पर चला बुलडोजर

By: गजेंद्र ठाकुर
Sponsor Ad
बंडा जहरीली शराब कांड: नए IG इरशाद वली का बड़ा एक्शन, आरोपियों के अवैध ठिकानों पर चला बुलडोजर

बंडा जहरीली शराब कांड: नए IG इरशाद वली का बड़ा एक्शन, आरोपियों के अवैध ठिकानों पर चला बुलडोजर

सागर। जहरीली शराब कांड में प्रशासन और पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला दिया। वहीं पदभार संभालने के बाद सागर संभाग के नए आईजी इरशाद वली सीधे बंडा पहुंचे और मामले से जुड़े प्रमुख ठिकानों का जायजा लिया।

वार्ड नंबर 11 और 12 में प्रशासन की टीम ने मुख्य आरोपी चंद्रभान सिंह राजपूत उर्फ चंदू राजा और आशीष साहू के अवैध निर्माणों को जेसीबी से ढहाया। कार्रवाई में तीन जेसीबी मशीनें लगाई गईं और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मनीष लोधी के तीन मकानों के अवैध हिस्सों पर भी कार्रवाई की गई।

आईजी इरशाद वली ततरवारा गांव पहुंचे, जिसे जहरीली शराब मामले का प्रमुख केंद्र बताया जा रहा है। पुलिस जांच के अनुसार गांव के खेतों में जहरीली शराब तैयार किए जाने की बात सामने आई है। इसके बाद आईजी चंदू राजा राजपूत की पत्थर खदान पर भी पहुंचे। पुलिस के मुताबिक खदान से बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई है, जिसे गड्ढे में छिपाकर रखा गया था। बरामद शराब के जहरीली होने की आशंका की जांच की जा रही है।

इस दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी आईजी के साथ मौजूद रहे। इधर, जहरीली शराब से मौतों के आंकड़े को लेकर भी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। स्थानीय स्तर पर मृतकों की संख्या 28 तक बताए जाने की चर्चा है, जबकि प्रशासन ने फिलहाल 15 मौतों की पुष्टि की है।

बुलडोजर कार्रवाई और नए आईजी की मौके पर पहुंचकर जांच के बाद बंडा जहरीली शराब कांड में पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई और तेज होने के संकेत हैं।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →