मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

कलेक्टर के निर्देश पर जिले में सघन नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, एनआरएलएम एवं स्व-सहायता समूहों ने संभाला मोर्चा

By: गजेंद्र ठाकुर
Sponsor Ad
कलेक्टर के निर्देश पर जिले में सघन नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, एनआरएलएम एवं स्व-सहायता समूहों ने संभाला मोर्चा

कलेक्टर के निर्देश पर जिले में सघन नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, एनआरएलएम एवं स्व-सहायता समूहों ने संभाला मोर्चा

सागर। कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार जिले में नशा मुक्ति एवं जहरीली शराब के विरुद्ध सघन जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के समस्त विकासखण्डों, ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें जिलेवासियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। अभियान की मुख्य कमान ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, एनआरएलएम एवं स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने संभाली है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्व सहायता समूहों, ग्रामवासियों, महिला-पुरुषों, स्कूली छात्र—छात्राओं, बच्चों एवं आमजनों की उल्लेखनीय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। जिले में नशा मुक्ति के प्रचार-प्रसार हेतु आज समूह सदस्यों द्वारा गांव-गांव में जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान नशा मुक्ति से संबंधित नारों, बैनर-पोस्टरों एवं संवाद के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। रैली में नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो और शराब नहीं, शिक्षा चुनो जैसे संदेश दिए गए।

स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा घर-घर दस्तक देकर लोगों को शराबबंदी के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने परिवारों को शराब सेवन से होने वाले शारीरिक, आर्थिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बतलाया। महिलाओं ने समझाइश दी कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को खराब करता है, बल्कि पूरे परिवार को बर्बादी की ओर ले जाता है। अभियान के दौरान उपस्थित सभी ग्रामीणों, महिलाओं एवं युवाओं को शराब न पीने, शराब न बेचने एवं नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि नशा मुक्त, स्वस्थ एवं समृद्ध सागर के निर्माण में सभी अपना सहयोग प्रदान करें।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →