मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

जनसुनवाई में हुई 246 आवेदनों पर कार्यवाही

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
जनसुनवाई में हुई 246 आवेदनों पर कार्यवाही
जनसुनवाई में हुई 246 आवेदनों पर कार्यवाही
सागर। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आज 246 आम लोगों की समस्याओं को सुना गया और अधिकारियों को तत्परता से आमजन की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए।
इस दौरान कलेक्टर संदीप जी आर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक के वी, संयुक्त कलेक्टर अदिति यादव, डिप्टी कलेक्टर विजय डेहरिया, डिप्टी कलेक्टर नवीन सिंह ठाकुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थेे।
राज्य शासन के निर्देश पर आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी कड़ी में आज कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई हुई। जिले के 246 आवेदकों के प्रकरणों में सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण किया गया।
Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →