मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर के शाहपुर में दीवाल ढहने से 9 बच्चों की मौत, PM-CM ने ट्वीट कर दुःख जताया

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
सागर के शाहपुर में दीवाल ढहने से 9 बच्चों की मौत, PM-CM ने ट्वीट कर दुःख जताया

सागर। जिले की रहली विधानसभा अन्तर्गत आने वाले शाहपुर में दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हैं। बच्चों की उम्र 8 से 15 साल के बीच है। हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। जेसीबी से मलबा हटाकर शव और घायल बच्चों को बाहर निकाला गया।

हादसे के बाद देर रात सागर कलेक्टर दीपक आर्य, एसपी अभिषेक तिवारी और एसडीएम संदीप सिंह को हटा दिया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में पदस्थ डॉ. हरिओम बंसल को निलंबित कर दिया गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि कलेक्टर, एसपी और एसडीएम (सागर) को हटाने के निर्देश दिए है। रायसेन एसपी विकास कुमार सहवाल अब सागर के नए एसपी होंगे। छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर को सागर कलेक्टर बनाया गया है।

इससे पहले शाहपुर नगर परिषद के सीएमओ धनंजय गुमास्ता और उप यंत्री वीर विक्रम सिंह पर निलंबित की कार्रवाई की है। इधर, पुलिस ने जर्जर मकान के मालिक मुलू कुशवाहा और कथा का आयोजन कराने वाले शिव पटेल, संजीव पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है,

 

यह थी घटना- शाहपुर में हरदौल मंदिर के पास शिव पटेल नाम के शख्स भागवत कथा का आयोजन करा रहे हैं। कथा 2 अगस्त से चल रही है। रविवार को सुबह से कथा स्थल पर पार्थिव शिवलिंग का निर्माण चल रहा था। रविवार की छुट्टी होने के कारण शिवलिंग बनाने के लिए बच्चे भी बड़ी संख्या में आए थे। इस दौरान अचानक दीवार गिर पड़ी। जिस जगह बच्चे बैठकर शिवलिंग बना रहे थे, उससे लगे मकान की दीवार अचानक ढह गई। यह मकान करीब 50 साल पुराना है। लगातार हो रही बारिश की वजह से कमजोर हो रहा था। जहां हादसा हुआ, वहां की जमीन भी पानी की वजह से धंस गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नगर परिषद कर्मचारी, पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू शुरू किया। रहली विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव मौके पर पहुंचे।

वहीँ प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना को लेकर अपने ट्वीट x हैंडल पर लिखा है कि घटना अत्यंत दुःखद है और राहत राशि देने की घोषणा की हैं।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →