मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

15 हजार की रिश्वत लेते तहसील कार्यालय का सहायक ग्रेड-3 रंगे हाथ गिरफ्तार, सागर लोकायुक्त की कार्यवाई

By: गजेंद्र ठाकुर
Sponsor Ad
15 हजार की रिश्वत लेते तहसील कार्यालय का सहायक ग्रेड-3 रंगे हाथ गिरफ्तार, सागर लोकायुक्त की कार्यवाई

15 हजार की रिश्वत लेते तहसील कार्यालय का सहायक ग्रेड-3 रंगे हाथ गिरफ्तार, सागर लोकायुक्त की कार्यवाई

बकस्वाहा। लोकायुक्त सागर की टीम ने बुधवार को बकस्वाहा तहसील कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 राजन श्रीवास्तव को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। कार्रवाई 16 सितंबर 2026 को की गई।

लोकायुक्त के अनुसार ग्राम बम्होरी निवासी कृष्ण कुमार बिल्थरे (57) ने स्वयं और अपनी पत्नी के नाम ग्राम बम्होरी एवं बेरखरी में भूमि खरीदी थी। उक्त भूमि के नामांतरण के एवज में सहायक ग्रेड-3 राजन श्रीवास्तव द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने की शिकायत आवेदक ने लोकायुक्त कार्यालय सागर में की थी।

शिकायत के सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। लोकायुक्त के मुताबिक आरोपी पहले ही आवेदक से 10 हजार रुपए ले चुका था और 15 हजार रुपए की अतिरिक्त रिश्वत की मांग कर रहा था। बुधवार को तहसील कार्यालय बकस्वाहा में 15 हजार रुपए लेते हुए लोकायुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया।

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। ट्रैप कार्रवाई निरीक्षक मंजू किरण तिर्की, निरीक्षक रंजीत सिंह एवं लोकायुक्त सागर की टीम द्वारा की गई।

लोकायुक्त सागर के अनुसार सागर संभाग में भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 8435794333 पर संपर्क किया जा सकता है।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →