मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

जनसुनवाई के बीच महिला ने पिया जहरीला पदार्थ, बिगड़ी हालत; बीएमसी में भर्ती

By: गजेंद्र ठाकुर
Sponsor Ad
जनसुनवाई के बीच महिला ने पिया जहरीला पदार्थ, बिगड़ी हालत; बीएमसी में भर्ती

कलेक्टर कार्यालय में मची अफरा-तफरी, पुलिस और कर्मचारियों ने तत्काल पहुंचाया अस्पताल

सागर। कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को चल रही जनसुनवाई के दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई। जब एक महिला ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ पी लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोशी की हालत में पहुंच गई।

महिला की हालत देखकर जनसुनवाई स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी और अधिकारी-कर्मचारी तुरंत उसकी मदद के लिए पहुंचे। मौके पर मौजूद नर्सिंग स्टाफ ने महिला की प्राथमिक जांच की, जिसके बाद उसे तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) ले जाया गया। फिलहाल महिला का उपचार जारी है।

महिला की पहचान राधा बेटी यादव (45), पति रमेश यादव, निवासी बिहारीपुरा, गल्ला मंडी क्षेत्र के रूप में हुई है। वह किस समस्या को लेकर जनसुनवाई में पहुंची थी और उसने जहरीला पदार्थ पीने जैसा कदम क्यों उठाया, इसकी अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। महिला फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं बताई जा रही है। उसके स्वास्थ्य में सुधार और मामले की जांच के बाद ही घटना की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी।

प्रशासन की ओर से महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। गौरतलब है कि कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई के दौरान जहरीला पदार्थ पीने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर कुछ लोग इस तरह के कदम उठा चुके हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखने के लिए जनसुनवाई का मंच उपलब्ध है। किसी भी परेशानी के समाधान के लिए घातक कदम उठाने के बजाय कानूनी और लोकतांत्रिक माध्यमों से अपनी मांग रखना सुरक्षित रास्ता है।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →