मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर : बंडा-शाहगढ़ में जहरीली शराब से एक और मौत, मृतकों की संख्या 37 हुई

By: गजेंद्र ठाकुर
Sponsor Ad
सागर : बंडा-शाहगढ़ में जहरीली शराब से एक और मौत, मृतकों की संख्या 37 हुई

एक सप्ताह तक आईसीयू में चला इलाज, रविवार शाम राजधर सेन ने दम तोड़ा; बीएमसी में अब भी 9 मरीज भर्ती, 6 आईसीयू में

बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब पीने के बाद लोगों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को बरायठा थाना क्षेत्र के बुड़ना गांव निवासी 48 वर्षीय राजधर सेन की मौत की पुष्टि हुई। इसके साथ ही इस मामले में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, शराब पीने के बाद राजधर सेन की तबीयत बिगड़ गई थी। करीब एक सप्ताह पहले सोमवार को उन्हें गंभीर हालत में बीएमसी में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उनकी हालत को देखते हुए आईसीयू में उपचार शुरू किया। करीब सात दिन तक इलाज चलने के बाद रविवार शाम उनकी मौत हो गई।

सोमवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजधर सेन का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

जहरीली शराब पीने का मामला रविवार, 6 सितंबर को सामने आया था। इसके बाद बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। बीएमसी प्रबंधन के अनुसार, फिलहाल 9 मरीज अस्पताल में उपचाररत हैं। इनमें 6 मरीजों को सांस लेने में परेशानी और आंखों से धुंधला दिखाई देने की शिकायत के कारण आईसीयू में रखा गया है।

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह के दौरान 150 से अधिक मरीज उपचार के बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से जा चुके हैं।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →