दतिया उपचुनाव को लेकर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने वरिष्ठ नेताओं के साथ की बैठक

दतिया उपचुनाव को लेकर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने वरिष्ठ नेताओं के साथ की बैठक

सागर। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रभारी श्री महेन्द्र सिंह जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल जी, उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी, श्री विनोद गोटिया जी, चुनाव सह प्रभारी श्री राहुल कोठारी जी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में आगामी जनसंपर्क अभियान एवं संगठनात्मक विषयों को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान प्रभावी जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय तथा प्रत्येक बूथ तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर भारतीय जनता पार्टी दतिया विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here