मंत्री भूपेन्द्र सिंह रविवार को 1000 बिस्तर के अस्थाई कोविड अस्पताल के विकास कार्याें पर करेंगे समीक्षा बैठक

मंत्री भूपेन्द्र सिंह रविवार को 1000 बिस्तर के अस्थाई कोविड अस्पताल के विकास कार्याें पर करेंगे समीक्षा बैठक

सागर-

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को अस्थाई कोविड अस्पताल के प्रगतिकार्य से कराया अवगत

    खुरई। शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बीना के ग्राम चक्क आगासौद में बनने वाले एक हजार बिस्तर के अस्थाई कोविड अस्पताल की तैयारियों की जानकारी ली। वीडियो कांफेसिंग में अस्थाई कोविड अस्पताल के प्रभारी एवं प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री चौहान को अस्पताल के प्रगति कार्याें से अवगत कराया।

     प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री और अस्थाई कोविड अस्पताल के प्रभारी भूपेन्द्र सिंह रविवार को दोपहर 1 बजे बीना पहुंचकर अस्थाई कोविड अस्पताल का स्थल निरीक्षण कर प्रगतिकार्य और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। मंत्री भूपेन्द्र सिंह संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अस्थाई कोविड अस्पताल को शीघ्र प्रारंभ करने मंथन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here