सागर पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुये पकडे 5 आरोपी

सागर पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुये पकडे 5 आरोपी

सागर-

थाना नरयावली अर्न्तगत दिनांक 06.04.2021 की दरम्यिानी रात 12 बजे शक्ति घाटी
मूडरा जरूवाखेडा के जंगल में कुछ हथियारबंद लोग बैंक में डकैती की योजना बनाने की सूचना
मिलने पर पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन में सागर पुलिस द्वारा घटना स्थल पर दबिश देकर
पुलिस द्वारा घेराबंदी कर जरूवाखेडा बैंक में डकैती का योजना बनाते हुये हथियारबंद 05
व्यक्तियों को पकडा गया। जो थाना नरयावली में अपराध कंमाक 113/2021 धारा 399,402
ताहि. 25/27 आर्म्‍स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पकडे गये आरोपीगण 1. शुभम पिता शंकर लाल साहू उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम हरदौट
थाना गैरतगंज जिला रायसेन 2. कैलाश पिता मन्नू लाल रैकवार उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम हरदौट
थाना गैरतगंज जिला रायसेन 3. अजय पंथी पिता श्यामलाल पंथी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम ग्राम
हरदौट थाना गैरतगंज जिला रायसेन 4. संजय यादव पिता तेजसिंह यादव उम्र 40 वर्ष निवासी
ग्राम तोड़ागोतमिया थाना नरयावली जिला सागर 5. महेश पिता मिट्ठ अहिरवार उम्र 40 वर्ष
निवासी ग्राम देवपुरा मोहल्ला थाना बंडा को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें सागर पुलिस द्वारा
त्वरित कार्यवाही करते हुये डकैती की योजना विफल कर आरोपियों को गिरफ्तार कर में सफलता
हासिल की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here