कलेक्टर दीपक सिंह के निर्देश पर ड्रग तस्कर का मकान किया गया जमींदोज

ड्रग तस्कर बदमाश का मकान किया गया जमींदोज
सागर// मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का माफिया मुक्त मध्य प्रदेश बनाने की दिशा में कलेक्टर दीपक सिंह के निर्देश पर गांजा माफिया वैभव पिता राम कुमार श्रीवास्तव निवास बरारू ग्राम तहसील सागर का मकान जमींदोज कर दिया गया कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय अधिकारी पवन वारिया, उपायुक्त नगर निगम डॉक्टर प्रणय कमल खरे, तहसीलदार सोनम पांडे एडीशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाहा अतिक्रमण प्रभारी संजय सोनी कैंट थाना प्रभारी सरबजीत सिंह परिहार सहित भारी पुलिस बल एवं नगर निगम का अमला मौजूद था।
अनुविभागीय अधिकारी पवन वारिया ने बताया कि कलेक्टर श्री सिंह के निर्देश पर सागर को माफिया मुक्त बनाने की दिशा में किया जा रहा है और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कलेक्टर एसपी के निर्देश पर मुखबिर की सूचना पर में ड्रग माफिया जिसके यहां से पुलिस द्वारा डेढ़ क्विंटल गांजा जिसकी बाजार कीमत लगभग रूपये 10 लाख थी को बरामद किया गया था, जिसका अवैध मकान को गिराया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here