आषाढ़ माह के पंचम मंगलवार पर बालाजी मंदिर में हुआ खिचड़ी वितरण
सागर। आषाढ़ माह के पंचम मंगलवार, 28 जुलाई को रविंद्र ठाकुर मित्र मंडली द्वारा बालाजी मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर रविंद्र ठाकुर ने कहा कि आषाढ़ माह भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी की उपासना के लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने बताया कि इस माह में दान-पुण्य और सत्कर्म करने से मन की शुद्धि होती है तथा पापों का नाश होता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में दान को श्रेष्ठ कर्म बताया गया है और आषाढ़ माह में किए गए दान-पुण्य का फल कई गुना प्राप्त होता है।
कार्यक्रम में टीना रविंद्र ठाकुर, विरांश, राहुल नामदेव, अभिषेक (अंकू) चौरसिया, अनिल सैनी, संतोष प्रजापति, संजय विश्वकर्मा, ऋषि साहू, मयंक साहू, शिवम सेन, नमन नामदेव, राज यादव, मुकुल, भोला, कपिल, आशु रजक सहित समस्त मित्र मंडली उपस्थित रही।


