गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

0

गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव के आयोजन की तैयारियों के संबंध में उच्चस्तरीय बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में महोत्सव के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार एवं अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान आयोजन स्थल की तैयारियों, आवश्यक सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है, इसलिए आयोजन को गरिमामय और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here