बारिश के मौसम में दिखा बाघ-बाघिन का रोमांटिक अंदाज, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में पर्यटकों ने कैमरे में किया कैद

0

बारिश के मौसम में दिखा बाघ-बाघिन का रोमांटिक अंदाज, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में पर्यटकों ने कैमरे में किया कैद

सागर। सागर जिले के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बारिश के मौसम के बीच बाघ और बाघिन का जोड़ा नजर आने से पर्यटकों में उत्साह का माहौल है। जंगल सफारी के आखिरी दिन पहुंचे पर्यटकों ने झाड़ियों के बीच बैठे इस जोड़े का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

गुरुवार को सामने आए वीडियो में दिख रहा बाघ एन-3 और बाघिन एन-112 बताए जा रहे हैं। दोनों खुशनुमा मौसम का आनंद लेते हुए जंगल की घनी झाड़ियों के बीच आराम करते नजर आ रहे हैं। बारिश के इस सीजन में टाइगर रिजर्व में बाघों की यह पहली झलक मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार, 30 जून से 30 सितंबर तक बारिश के कारण टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी बंद कर दी गई है। सफारी बंद होने से पहले अंतिम दिन पहुंचे पर्यटकों को यह दुर्लभ नजारा देखने को मिला, जिसे उन्होंने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में वर्तमान में 25 से अधिक बाघ मौजूद हैं। बारिश के मौसम में हरियाली बढ़ने के साथ बाघों की गतिविधियां भी तेज हो जाती हैं और वे अक्सर जंगल के अलग-अलग हिस्सों में विचरण करते दिखाई देते हैं। वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह वीडियो किसी रोमांच से कम नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here