आईएमए भवन निर्माण को विधायक शैलेन्द्र जैन का बड़ा सहयोग, ₹25 लाख की सहायता स्वीकृत
सागर, 26 जून। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सागर के निर्माणाधीन भवन को बड़ा वित्तीय संबल मिला है। स्थानीय विधायक शैलेन्द्र जैन ने आईएमए भवन निर्माण के लिए ₹25 लाख की सहायता राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। यह घोषणा आईएमए सागर के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान की गई।
आईएमए सागर के अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद ने विधायक को बताया कि भवन निर्माण के लिए अब तक लगभग ₹56 लाख की राशि प्राप्त हो चुकी है तथा निर्माण कार्य तेजी से जारी है। भवन को पूर्ण रूप से विकसित करने, आवश्यक अधोसंरचना, फर्नीचर एवं अन्य सुविधाओं के लिए करीब ₹35 लाख की अतिरिक्त आवश्यकता है।
डॉ ताल्हा साद IMA अध्यक्ष सागर pic.twitter.com/7pPA1zIX4D— Gajendra Thakur (@kka_news) June 26, 2026
वीडियो बाइट डॉ ताल्हा साद IMA अध्यक्ष सागर
प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को बताया कि प्रस्तावित आईएमए भवन चिकित्सा शिक्षा, प्रशिक्षण, अनुसंधान, सतत चिकित्सा शिक्षा (CME), कार्यशालाओं, सेमिनारों और जनस्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का आधुनिक केंद्र बनेगा। इससे युवा चिकित्सकों के कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा और आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।
विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि यह भवन भविष्य में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा और सागर जिले के चिकित्सा ढांचे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।
आईएमए प्रतिनिधिमंडल ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सहयोग भवन निर्माण को गति देने के साथ-साथ समाजहित में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
इस अवसर पर आईएमए प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद, डॉ. जी. एस. चौबे, डॉ. अरुण सराफ, डॉ. प्रदीप चौहान, डॉ. ज्योति चौहान, डॉ. राजेंद्र चौदह, डॉ. जितेंद्र सराफ, डॉ. राजेश जैन, डॉ. मनीष जैन, डॉ. एस. के. सिंह, डॉ. पी. एस. ठाकुर, डॉ. प्रवीण खरे, डॉ. प्रवीण कोहली, श्री गुरनाम सिंह, डॉ. स्मिता दुबे एवं डॉ. रोहित नामदेव सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।
खबर गजेंद्र ठाकुर 9302303212


