पंचायत में निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितता पर उपयंत्री, सरपंच-सचिव सहित पांच को नोटिस

0

पंचायत में निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितता पर उपयंत्री, सरपंच-सचिव सहित पांच को नोटिस

सागर : कलेक्टर  प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत बसाहरी में खेत तालाब एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना अंतर्गत कराए गए निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत की जांच में कराई गई है। जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर जनपद पंचायत खुरई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं पंचायत पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बसाहरी निवासी शिकायतकर्ता प्रताप सिंह राजपूत द्वारा खेत तालाब एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत कराए गए कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत की गई थी। शिकायत की जांच के लिए एक जांच दल गठित किया गया था।
इनको दिए नोटिस
गठित जांच दल ने 6 जून 2026 को ग्राम पंचायत बसाहरी पहुंचकर संबंधित निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा पोर्टल पर उपलब्ध अभिलेखों से उनका मिलान किया। जांच के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। जांच प्रतिवेदन 9 जून 2026 के आधार पर जनपद पंचायत खुरई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा सहायक यंत्री, उपयंत्री, सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संबंधितों को तीन दिवस के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here