बगैर लाइसेंस की आतिशबाजी भंडारण, विक्रय पर सख्त कार्यवाही करें, पर्याप्त अग्निशामक यंत्र मौजूद रहे

0

बगैर लाइसेंस की आतिशबाजी भंडारण, विक्रय पर सख्त कार्यवाही करें, पर्याप्त अग्निशामक यंत्र मौजूद रहे

Ad 1

सागर। बगैर लाइसेंस की आतिशबाजी भंडारण, विक्रय पर सख्त कार्यवाही करें, पर्याप्त अग्निशामक यंत्र मौजूद रहे। अवैध खनन,परिवहन पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, आतिशबाजी भंडारण का एसडीएम लगातार मानिटरिंग करें साथ ही 15 वर्ष पुरानी बसों को आउट रोड करें, स्कूल बसों का सतत निरीक्षण  करें एवं बस,ड्राइवर की फिटनेस चेक करे । उक्त निर्देश कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने खनिज, विस्फोटक एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की समीक्षा बैठक में दिए।  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, समस्त एसडीएम, जिला क्षेत्र परिवहन अधिकारी, जिला खनिज अधिकारी, डीएसपी ट्रैफिक,सिटी मजिस्ट्रेट अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर  प्रतिभा पाल ने कहा कि बगैर लाइसेंस के किसी भी स्थिति में आतिशबाजी का भंडारण एवं विक्रय नहीं होना चाहिए। इसके बाद यदि कहीं भी पाया जाता है तो संबंधित अधिकारी दोषी होगा। जिस पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि विस्फोटकों का अवैध भंडारण एवं विक्रय पर सभी अधिकारी लगातार निगरानी करें एवं जरूतर पड़ने पर आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने निर्देश दिए की स्कूल बसों की जुलाई माह के पूर्व उनकी फिटनेस की जांच एवं ड्राइवर की फिटनेस की जांच करें एवं सभी ड्राइवर का नेत्र प्रशिक्षण कराएं। उन्होंने कहा कि 15 वर्ष पुरानी जिले में कोई भी बस संचालित नहीं होना चाहिए ऐंसी सभी बसों को आउट रोड करें। उन्होंने कहा कि स्कूल बस सहित सभी बसों में दो दरवाजे सुनिश्चित किए जाएं इमरजेंसी गेट भी सभी बसों में हो यह भी सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने निर्देश दिए कि अवैध रूप से खनन एवं परिवहन पर भी सख्त कार्यवाही की जावे एवं वाहनों को राजसात करने की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने राजस्व की लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करें। जिले में एलई थ्री मैगजीन लाइसेंस, एलई फोर, ट्रैक्टर कंप्रेसर, ब्लास्टिंग लाइसेंस, एलई 5, आतिशबाजी लाइसेंस, भंडारण एवं शस्त्र डीलरों की जांच लगातार की जावे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here