डॉक्टरों की फीस न देने पर नर्सिंग होम एसोसिएशन ने भाग्य्योदय अस्पताल को दी चेतावनी

0

डॉक्टरों की फीस न देने पर नर्सिंग होम एसोसिएशन ने भाग्य्योदय अस्पताल को दी चेतावनी

Ad 1

सागर। नर्सिंग होम एसोसिएशन (सागर शाखा) ने भाग्य्योदय तीर्थ अस्पताल द्वारा दो डॉक्टरों की बकाया फीस का भुगतान न करने पर कड़ी नाराजगी जताई है। एसोसिएशन ने अस्पताल प्रबंधन को पत्र लिखकर इस मामले की निंदा की है।

मामला डॉ. रूपाली जैन और डॉ. सर्वेश जैन की 37,000 रुपये की क्लिनिकल फीस से जुड़ा है। एसोसिएशन का कहना है कि लंबे समय से भुगतान न करना अनैतिक है और इससे डॉक्टरों को मानसिक व आर्थिक परेशानी हो रही है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव मुखार्या और सचिव डॉ. मनीष झा ने अस्पताल को अल्टीमेटम दिया है कि सात दिनों के भीतर पूरी राशि का भुगतान किया जाए। पत्र में साफ किया गया है कि डॉक्टरों के हक के लिए यह कदम उठाना जरूरी था और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इस मामले के बाद अब शहर के चिकित्सा जगत में भुगतान को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here