सागर में भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान का समापन, मीडिया-एआई और संगठन सुदृढ़ीकरण पर हुआ मंथन

0

तड़के 05:30 बजे व्हिसल की ध्वनि से जागे सांसद-विधायक, योग-व्यायाम के साथ शुरू हुआ भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान का द्वितीय दिवस

मीडिया, सोशल मीडिया, एआई और संगठन सुदृढ़ीकरण पर हुआ मंथन, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया अटल प्रदर्शनी का अवलोकन

सागर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का द्वितीय दिवस अनुशासन, वैचारिक प्रशिक्षण और संगठनात्मक गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ। दूसरे दिन प्रातः 05:30 बजे व्हिसल की ध्वनि के साथ सांसद, विधायक, महापौर सहित सभी जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी जागृत हुए और निर्धारित समय पर शाखा, योग एवं व्यायाम कार्यक्रम में शामिल हुए। योगाचार्य भगत सिंह लोधी के मार्गदर्शन में सभी ने सामूहिक योग, प्राणायाम एवं व्यायाम किया तथा कार्यक्रम स्थल पर श्रमदान कर स्वच्छता अभियान भी चलाया।

Ad 1

प्रशिक्षण वर्ग में समयबद्धता और अनुशासन का विशेष ध्यान रखते हुए सुबह 9:30 बजे से विभिन्न विषयों पर सत्र प्रारंभ हुए। “मीडिया एवं सोशल मीडिया, नई तकनीक, एआई, प्रभावी सूचना तंत्र एवं संगठन के लिए सकारात्मक परसेप्शन निर्माण” विषय पर आयोजित सत्र को भाजपा प्रदेश मंत्री ने संबोधित किया। सत्र की अध्यक्षता डायरेक्टर इंक मीडिया पत्रकारिता कॉलेज आशीष द्विवेदी ने की।

प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान दौर में मीडिया और सोशल मीडिया जनसंपर्क, जनमत निर्माण और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। राजनीतिक कार्यकर्ताओं को मीडिया से दूरी नहीं बल्कि सकारात्मक और सक्रिय समन्वय बनाकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं बल्कि समाज में धारणा और मत निर्माण का सशक्त उपकरण है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा वैचारिक स्पष्टता, राष्ट्रहित और संगठनात्मक दृष्टिकोण के साथ मीडिया का उपयोग किया है। कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी व्यवस्थित रूप से समाज तक पहुंचानी चाहिए। सोशल मीडिया की भूमिका पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म आज जनसंवाद के प्रभावी साधन बन चुके हैं। छोटे वीडियो, रील्स, पॉडकास्ट और स्थानीय विकास कार्यों की जानकारी समाज तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को केवल प्रतिक्रिया देने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि तथ्यों और सकारात्मक कार्यों के आधार पर समाज में सही दृष्टिकोण स्थापित करना चाहिए। सोशल मीडिया पर संयमित आचरण की आवश्यकता बताते हुए उन्होंने कहा कि छोटी सी गलती भी व्यापक रूप से वायरल होकर संगठन की छवि को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने नमो ऐप एवं संगठन ऐप के उपयोग, डेटा आधारित कार्यशैली, मीडिया मॉनिटरिंग तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के सही उपयोग पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। साथ ही एआई जनरेटेड भ्रामक सामग्री से सावधान रहने और किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता जांचने की बात कही।

प्रशिक्षण महाअभियान के द्वितीय दिवस में अष्टम सत्र के मुख्य वक्ता अभिषेक भार्गव ने संगठन के स्थायी कार्यक्रम, बूथ प्रबंधन, मन की बात एवं आईटी के प्रभावी उपयोग जैसे विषयों पर विचार साझा किए। सत्र की अध्यक्षता महापौर ने की। नवम सत्र में विवेक चतुर्वेदी ने “विचार परिवार” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की वैचारिक परंपरा एवं कार्यपद्धति पर प्रकाश डाला। सत्र की अध्यक्षता शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया ने की।

दशम सत्र में प्रदेश मंत्री ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर विचार साझा किए। सत्र की अध्यक्षता डॉ. अनिल तिवारी ने की। ग्यारहवें सत्र में विधायक ने “कार्यविस्तार एवं संगठन सुदृढ़ीकरण” विषय पर अपने विचार रखे। सत्र की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री ने की।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि प्रशिक्षण महाअभियान के दूसरे दिन कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं भाजपा पार्षदों ने “शून्य से शिखर तक अटल प्रदर्शनी” का अवलोकन किया। प्रदर्शनी अवलोकन के बाद गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला वैचारिक परिवार है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत आज भी संगठन की कार्यशैली का मूल आधार हैं। प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, विचारधारा, कार्यसंस्कृति एवं जनसेवा के मूल मंत्रों से जोड़ने का कार्य किया जाता है।

समापन अवसर पर विभिन्न व्यवस्था टोली के कार्यकर्ताओं का भाजपा जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, महापौर संगीता तिवारी, शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया, प्रशिक्षण वर्ग जिला प्रभारी वैभव राज कुकरेले, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, पूर्व विधायक पारुल साहू, डॉ. विनोद पंथी, प्रशिक्षण वर्ग टोली जिला संयोजक मनीष चौबे, जगन्नाथ गुरैया, चैन सिंह ठाकुर, सुखदेव मिश्रा, चेतराम अहिरवार एवं सुमित यादव द्वारा गमछा पहनाकर सम्मान किया गया।

प्रशिक्षण महाअभियान के समापन अवसर पर वर्ग नियंत्रक डॉ. वीरेन्द्र पाठक ने आभार व्यक्त किया। आयोजन का समापन सामूहिक राष्ट्रगीत गायन के साथ हुआ।

प्रशिक्षण वर्ग में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, बीना नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार, मकरोनिया नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार, खुरई नगर पालिका अध्यक्ष नन्हीबाई अहिरवार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश केसरवानी, शशि कैथोरिया, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक अनुराग प्यासी, अमित कछवाहा, इंदू चौधरी, श्रीकांत कौशिक, अर्पित पांडे, शालीन सिंह, रिशांक तिवारी, अंशुल सिंह परिहार, रामेश्वर नामदेव, सुखदेव मिश्रा, लक्ष्मण सिंह, देवेंद्र फुसकेले, रामकुमार साहू, राजेश्वर सेन, शैलेन्द्र ठाकुर, जगन्नाथ गुरैया, निकेश गुप्ता, मनीष चौबे, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, विक्रम सोनी, संतोष ठाकुर, यश अग्रवाल, पुष्पेन्द्र परिहार, सुमित यादव, चेतराम अहिरवार, चैन सिंह ठाकुर, संध्या भार्गव, सविता साहू, जयंती मौर्य, अर्जुन पटैल, हरिशंकर कुशवाहा, आफीसर यादव, राहुल वैद्य, आसमा जैन, विकास सांधेलिया (जैन), सुषमा यादव, सुनीता इंद्रकुमार राय, भूपेन्द्र नामदेव, सपना कमल कुर्मी, श्रीकांत जैन, प्रभारी आलोक केशरवानी, कपिल कुशवाहा, साहबराज यादव, जय सोनी, तृप्ति बाबू सिंह लोधी, आईटी विभाग, बालकिशन सोनी, सोनू उपाध्याय, रामेश्वर नेमा, नितिन सोनी, भानू प्रताप सिंह, नेहा जैन, रामकुमार यादव, राहुल नामदेव, मधुकर जाटव, उमेश गौड़, अमित वैसाखिया, गोपी पंथी, अंशुल हर्षे, नीरज यादव, नितिन साहू, नीलम अहिरवार, सतीश जैन, जीवन (रिंकू) राज, मेघा दुबे, विकास केशरवानी, कुलदीप खटीक, सौरभ केशरवानी, मनीष पटेल, रेखा आठिया, अंकित तिवारी सापट, हरलाल साहू, भगवानदास मासाब, अशोक सिंह पड़रिया, शशांक पाण्डे, प्रशांत अहिरवार, सोहन सिंह, नारद यादव, ईश्वर बाई चौधरी, अरविंद घोषी, राजेन्द्र उपाध्याय, आलेख राय, नंदकिशोर चौधरी, संजय सिंह ठाकुर, राकेश अहिरवार, अजवीर सिंह ठाकुर, चित्तर सिंह राजपूत, अनुज सोनी, सीमा बाथरी, विशाल कुर्मी, ज्ञानेन्द्र कौशिक, पवन यादव, रामचरण अहिरवार, खिलान पटैल, चौधरी राहुल जैन, राजकुमार चंदेल ‘राजू’, रविन्द्र सिंह राजपूत, माखन पटेल, मोतीलाल अहिरवार, अनिल पाराशर, सुरपाल यादव, कुलदीप राय, अरविंद सिंह लोधी, देवेन्द्र सिंह बुंदेला, भीकम अहिरवार, राजपाल सिंह राजपूत, पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रवान अहिरवार, नीतेश यादव, निरंजन सिंह ठाकुर, तुलसीराम अहिरवार, बुंदेल सिंह ठाकुर, अतुल भार्गव, संदीप सिंह, संतोष पटैल, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, उमेश चढ़ार, धर्मेन्द्र पटैल, संदीप बड़ौनिया, कमल कोरी (गोलू), लोकमान्य लोधी, रवि मंगोलिया, अनंदी अहिरवार, सुरेन्द्र रघुवंशी, हेमराज कुर्मी, नरेश चढ़ार, प्रियंक तिवारी, विशाल खटीक, राहुल जैन, बंटी राठौर, बलराम राय, मूरत सिंह राजपूत, प्रवीण जैन, बलवीर सिंह राजपूत, शिवदयाल बड़ोनिया, डॉ. वीरेन्द्र पाठक, आदित्य उपाध्याय, मनोज रैकवार, देवी पटैल एवं विवेक सोदिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here