नक्सल उन्मूलन में मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा सम्मान
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने डीजीपी कैलाश मकवाणा सहित हॉक फोर्स के जवानों को किया सम्मानित
भोपाल। देश को नक्सलवाद से मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए केंद्रीय गृहमंत्री ने मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं हॉक फोर्स के जवानों को सम्मानित किया। यह सम्मान छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित बादल अकादमी में आयोजित “उजर बस्तर” कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक , विशेष पुलिस महानिदेशक पंकज श्रीवास्तव, भोपाल पुलिस आयुक्त एवं तत्कालीन आईजी बालाघाट ज़ोन संजय कुमार, बालाघाट पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा, सिंगरौली पुलिस अधीक्षक एवं तत्कालीन कमांडेंट हॉक फोर्स शियाज़ के.एम. तथा अन्य अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही हॉक फोर्स के निरीक्षक राम पदम शर्मा, अतुल शुक्ला, राजेश धुर्वे और सहायक उप निरीक्षक ब्रजेश राजावत को भी साहस एवं सफल ऑपरेशनल भूमिका के लिए सम्मान मिला।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के समन्वित प्रयासों से देश तेजी से नक्सलमुक्त भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सुरक्षा बलों की वीरता, समर्पण और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि यही देश की आंतरिक सुरक्षा की सबसे बड़ी ताकत है।
मध्यप्रदेश पुलिस को यह सम्मान बालाघाट एवं छत्तीसगढ़ सीमा से लगे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सफल एंटी नक्सल अभियान, मजबूत खुफिया तंत्र, प्रभावी अंतरराज्यीय समन्वय और दुर्गम क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाने के लिए दिया गया। हॉक फोर्स ने आधुनिक तकनीक और सटीक खुफिया जानकारी के जरिए नक्सली नेटवर्क और उनकी गतिविधियों को कमजोर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कार्यक्रम में बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना और मध्यप्रदेश के पुलिस बलों के साथ-साथ , , , एनटीआरओ, गृह मंत्रालय एवं इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारियों को भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।


