दूसरी किश्त जारी करने के नाम पर 6 हजार की रिश्वत लेते सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

0

दूसरी किश्त जारी करने के नाम पर 6 हजार की रिश्वत लेते सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सागर/दमोह। लोकायुक्त सागर की टीम ने प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त जारी करने और जियो टैगिंग कराने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले ग्राम पंचायत सचिव को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई ग्राम तेजगढ़, जिला दमोह में की गई।

Ad 1

लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तेजगढ़ निवासी महेन्द्र कोष्टी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी उषा कोष्टी के नाम स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त जारी करने के एवज में ग्राम पंचायत सचिव जुगराज सिंह द्वारा 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।

शिकायत के सत्यापन के दौरान सचिव द्वारा 4 हजार रुपये पहले ही ले लिए गए थे। इसके बाद लोकायुक्त सागर की टीम ने रविवार को ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी सचिव जुगराज सिंह को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले में ग्राम पंचायत का चौकीदार गुड्डा रैकवार को भी रिश्वत लेने में सहयोग करने के आरोप में सह आरोपी बनाया गया है।

यह कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश, उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सागर योगेश्वर शर्मा के नेतृत्व में की गई। ट्रैप कार्रवाई निरीक्षक मंजू किरण तिर्की, निरीक्षक रंजीत सिंह एवं लोकायुक्त सागर की टीम द्वारा संपन्न कराई गई।

लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here