शॉर्ट सर्किट से जनता ड्राई क्लीनर में भीषण आग, लाखों का नुकसान
सागर। सदर क्षेत्र के 8 मुहाल स्थित जमा मस्जिद के पास संचालित जनता ड्राई क्लीनर में रविवार देर रात करीब 11:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग लगते ही दुकान में अफरा-तफरी मच गई।
दुकान मालिक मुकेश कनौजिया के अनुसार आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखे ग्राहकों के कपड़े, फर्नीचर एवं अन्य सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड और स्थानीय वार्डवासी मौके पर पहुंचे तथा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
समय रहते आग बुझा लिए जाने से आसपास की दुकानों में आग फैलने से बच गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में भारी आर्थिक नुकसान बताया जा रहा है।


