सागर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 15 पेटी अवैध शराब सहित कार जप्त इनामी आरोपी गिरफ्तार
सागर। जिला सागर में अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राहतगढ़ योगेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में थाना राहतगढ़ पुलिस द्वारा बड़ी एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक इनामी आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
घटना एवं कार्यवाही
दिनांक 04.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम झिला, थाना राहतगढ़ के आम रोड पर एक आर्टिका कार क्रमांक MP15 CB 0861 में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है।
सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर वाहन की घेराबंदी कर तलाशी ली गई।
बरामदगी
तलाशी के दौरान वाहन से:
15 पेटी लाल मसाला शराब (कुल 740 पाव)
कुल कीमत लगभग ₹90,000/-
बरामद की गई।
साथ ही परिवहन में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया गया।
आरोपी की जानकारी
आरोपी: गज्जू उर्फ गजेन्द्र पिता पप्पू आठ्या (32 वर्ष)
निवासी: बाहुबली कॉलोनी, सागर
आरोपी के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में कई अपराध पंजीबद्ध हैं एवं वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
थाना गोपालगंज से ₹1000/- इनाम
थाना सुरखी से ₹1000/- इनाम
घोषित था।
उक्त प्रकरण में थाना राहतगढ़ में अपराध क्रमांक 210/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उक्त सफल कार्यवाही में पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा:
एसडीओपी राहतगढ़: योगेन्द्र सिंह भदौरिया
थाना प्रभारी: मुकेश सिंह
प्रधान आरक्षक: रमेश (1119), रणवीर (1652), ऋषि चौबे (357)
आरक्षक: देवेश (1723), अजय (चालक 1355)
थाना राहतगढ़ पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से अवैध शराब तस्करी पर करारा प्रहार हुआ है तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है।


