एमपी में IAS अधिकारी की सादगी चर्चा में, रिटायर हुए ड्राइवर को खुद घर पहुंचाया

0

राजगढ़ में मानवीय संवेदना की मिसाल: IAS अधिकारी ने खुद चलाकर सेवानिवृत्त ड्राइवर को घर पहुंचाया

Ad 1

भोपाल। राजगढ़ जिले से एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जिसने प्रशासनिक तंत्र में मानवीय संवेदना की एक नई मिसाल कायम कर दी है। जिला पंचायत में वर्षों तक सेवाएं देने वाले एक ड्राइवर की सेवानिवृत्ति को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) ने खास और यादगार बना दिया।

आमतौर पर अधिकारी और कर्मचारियों के बीच औपचारिक दूरी देखने को मिलती है, लेकिन इस अवसर पर यह दूरी पूरी तरह खत्म होती नजर आई। विदाई समारोह के बाद जब ड्राइवर के घर लौटने का समय आया तो CEO इच्छित गढ़पाले ने स्वयं ड्राइविंग सीट संभाली और उन्हें सम्मानपूर्वक उनके घर तक पहुंचाया।

सालों तक अधिकारियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने वाले इस ड्राइवर के लिए यह पल जीवन का सबसे गौरवान्वित करने वाला क्षण बन गया। इस पूरे घटनाक्रम ने न सिर्फ मौजूद लोगों को भावुक किया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इसकी जमकर सराहना हो रही है।

लोग IAS गढ़पाले की सादगी, संवेदनशीलता और कर्मचारियों के प्रति सम्मान की भावना की खुलकर तारीफ कर रहे हैं। यह घटना प्रशासनिक सेवा में मानवीय दृष्टिकोण और आपसी सम्मान की एक सकारात्मक मिसाल के रूप में देखी जा रही है। बता दें सागर में जिला पंचायत सीईओ रहते हुए श्री गढ़पाले ने अनेक नवाचार किये और जिले में चर्चित अधिकारी के तौर पर आज भी जाने जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here