सागर को मिलेगा नया सर्वसुविधायुक्त खेल स्टेडियम, डीपीआर बनाने के निर्देश

0

सागर को मिलेगा नया सर्वसुविधायुक्त खेल स्टेडियम, डीपीआर बनाने के निर्देश

Ad 1

सागर। शहर के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी सौगात की तैयारी शुरू हो गई है। विधायक की पहल पर प्रदेश के खेल एवं सहकारिता मंत्री ने सागर में एक नए सर्वसुविधायुक्त खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

मंत्री सारंग से मुलाकात के दौरान विधायक जैन ने शहर में बढ़ती खेल प्रतिभाओं और खिलाड़ियों की संख्या का हवाला देते हुए एक आधुनिक खेल परिसर की आवश्यकता रखी। इस पर मंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र डीपीआर तैयार करने के निर्देश जारी किए।

विधायक जैन ने बताया कि वर्तमान में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित खेल परिसर मौजूद है, लेकिन शहर के विस्तार और खिलाड़ियों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए अतिरिक्त सुविधाओं से युक्त नए स्टेडियम की आवश्यकता महसूस की जा रही है। प्रस्तावित स्टेडियम के लिए करीब 6 हेक्टेयर भूमि भी आरक्षित कर ली गई है, जिससे परियोजना को जल्द गति मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने इस पहल के लिए मंत्री सारंग का आभार जताते हुए कहा कि नए स्टेडियम के निर्माण से सागर के खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी और वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here