सागर में प्रशासन एक्शन मोड में : बंडा परियोजना प्रभावितों का समयबद्ध विस्थापन, कलेक्टर के कड़े निर्देश

0
सागर में प्रशासन एक्शन मोड में : बंडा परियोजना प्रभावितों का समयबद्ध विस्थापन, कलेक्टर के कड़े निर्देश
सागर। बंडा परियोजना से प्रभावित सभी ग्राम वासियों को 30 मई तक करें विस्थापित, विस्थापन एरिया में मूलभूत सुविधाएं कराए उपलब्ध, शेष भू अर्जन की कार्रवाई पूर्ण करें। उक्त निर्देश कलेक्टर  प्रतिभा पाल  बंडा उल्दन सिंचाई परियोजना के संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिए।
परियोजना के ई ई अनिरुद्ध आनंद ने बताया कि बण्डा सिंचाई परियोजनांतर्गत तहसील बण्डा/बादरी/सागर अंतर्गत कुल मुआवजा/अनुदान राशि 198.27 करोड़ रूपये मात्र 2068 अवार्डियों को भुगतन हेतु शेष है। अनुविभागीय अधिकारी बण्डा / मालथौन / सागर प्रभावित ग्रामों के शेष अवार्डियों को मुआवजा/अनुदान राशि भुगतान हेतु भुगतान प्रस्ताव 10 दिवस के भीतर तैयार कर भू-अर्जन शाखा को प्रेषित करना सुनिश्चित करेंगें। पारित अवार्ड अनुसार राजस्व अभिलेख अद्यतन कर कराकर भुगतान प्रस्ताव के साथ राजस्व अभिलेख अद्यतन होने का प्रमाण पत्र भी संलग्न कर प्रस्तुत किया जावेगा।
भू-अर्जन प्रकरणों में मिसल बंदोबस्त में दर्ज रकवे से अर्जित भूमियों का वर्तमान खसरे में दर्ज रकवा अधिक पाया जाने पर अधिक दर्ज रकवे की वैधानिकता की जांच कर भुगतान कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है परंतु तहसील बण्डा एवं बांदरी के प्रकरणों में पारित अवार्ड अनुसार अभिलेख अद्यतन कर अवार्ड संशोधन की कार्यवाही नहीं कराई गई है। अनुविभागीय अधिकारी बण्डा/मालथौन, तहसीलदार बांदरी, नायब तहसीलदार, बहरोल प्रकरणों का शीघ्घ्र करें यदि बिना किसी वैधानिक आदेश के वर्तमान खसरे में अधिक रकवा दर्ज होना पाया जावे तो भू-अर्जन अधिनियम 2013 की धारा 33 के तहत कार्यवाही सुनिश्चित कर अधिनिर्णय संशोधन की कार्यवाही पूर्ण कराकर मुआवजा राशि भुगतान की त्वरित गति से कार्यवाही की जाना सुनिश्चित करेंगे।
जल निगम द्वारा बताया गया कि पुनर्वासन स्थल ग्राम पनारी में भू-जल की उपलब्धता न होने के कारण ट्यूबबेल के माध्यम से पुनर्वासित व्यक्तियों को पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो पा रही है तथा बण्डा बांध में जल भराव होने के उपरांत ही पाईप से पेयजल लाईन के माध्यम उपलब्ध हो सकता है तब तक आसपास के निजी पेयजल स्त्रोत जिनमें पानी की उपलब्धता है का अधिग्रहण किया जावे।
अनुविभागीय अधिकारी बण्डा एवं मालथौन पुनर्वासन स्थल पर प्रभावित व्यक्तियों को पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु आवश्यकता अनुसार निजी ट्यूबबेल/कुआं अधिग्रहण की कार्यवाही की जाना सुनिश्चित की जाएगी।
 आगामी वर्षा ऋतु गढ़पहरा-धामोनी मार्ग में तथा बण्डा-बांदरी मार्ग आंशिक रूप से डूब से प्रभावित हो जाने से 03 माह तक बंद होना संभावित है। जिस पर
परियोजना प्रबंधक, बीना पी.एम.यू. जल संसाधन विभाग बण्डा सिंचाई परियोजना प्रभावित मार्गों के निकट मार्ग डायवर्सन के साइन बोर्ड लगवाये तथा सार्वजनिक समाचार पत्रों में सार्वजनिक सूचना प्रकाशन की कार्यवाही कराना सुनिश्चित करेंगे।
परियोजना प्रबंधक, द्वारा बताया गया कि विस्थापित व्यक्तियों को विद्युत कनेक्शन प्राप्त किये जाने में कठिनाई आ रही है तथा ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम में उनका विद्युत कनेक्शन था परंतु उनसे पुनर्वासन स्थल पर विद्युत कनेक्शन हेतु पुनः शुल्क की मांग की जा रही है। कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग द्वारा बताया गया कि जिन व्यक्तियों के पूर्व के कनेक्शन है उनके कनेक्शन स्थानांतरित किये जाने की कार्यवाही की जावेगी। कार्यपालन अभियंता विद्युत यांत्रिकी विभाग बण्डा/बांदरी/मालथौन पुनर्वासन स्थल ग्राम पनारी तहसील बण्डा, ग्राम पिथौली तहसील बांदरी में आगामी 07 दिवस तक कैंप का आयोजन कर पुनर्वासित व्यक्तियों को शतप्रतिशत विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी ।
परियोजना प्रबंधक, द्वारा बताया गया कि प्रथम जल भराव में ही 457 मीटर Crest Level पर ग्राम बहरोल, उल्दन, पिपरिया इल्लाई, सलैया खुर्द, हनौता उबारी, किरोला, कुल्ल तहसील बण्डा तथा ग्राम मुडिया गुसाई तहसील मालथौन के लगभग 386 मकान डूब क्षेत्र में प्रभावित हो जावेगे जिससे प्रभावित मकानों में निवासरत कुटुंबों का दिनांक 31/5/2026 तक पुनर्वासन किया जाना अत्यंत ही आवश्यक है। अनुविभागीय अधिकारी एवं भू-अर्जन अधिकारी, बण्डा/मालथौन प्रभावित कुटुंबों का शतप्रतिशत पुनर्वासन दिनांक 31/5/2026 के पूर्व कराया जाना सुनिश्चित करें तथा इसके लिये जिन विभागों से कार्यवाही अपेक्षित हो उनसे सतत् समन्वय स्थापित कर पुनर्वासन स्थल पर कार्यवाही पूर्ण कराई जावे। इस कार्य में जल संसाधन विभाग द्वारा भू-अर्जन अधिकारियों को आवश्यक सहयोग एवं अमला उपलब्ध कराया जावेगा।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर अविनाश रावत, एसडीएम मनोज चौरसिया, एसडीएम आरती यादव, एसडीएम मुनव्वर खान सहित परियोजना से संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here