सागर में 28 लाख की चोरी करने वाला आरोपी आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार

0

सागर में 28 लाख की चोरी करने वाला आरोपी आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार

Ad 1

दो साल बाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता; चार बदमाशों ने मिलकर दिया था वारदात को अंजाम

सागर।  मोतीनगर थाना पुलिस ने पंतनगर स्थित अरिहंत विहार कॉलोनी में हुई बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दो साल पहले शैलेंद्र जैन के सूने मकान से करीब 28 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी करने का आरोप है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है।

शादी में गया था परिवार, पीछे से साफ कर दिया था हाथ

घटना नवंबर 2024 की है, जब शैलेंद्र जैन अपने परिवार के साथ भोपाल में एक शादी समारोह में गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, डायमंड सेट और 3.50 लाख रुपये नकद समेत कुल 28 लाख का माल पार कर दिया था। पड़ोसियों की सूचना पर चोरी का पता चला था।

आधा दर्जन घरों को बनाया था निशाना

जांच में सामने आया कि उस रात चोरों की इस गैंग ने अरिहंत विहार में केवल एक नहीं, बल्कि आधा दर्जन घरों में सेंधमारी का प्रयास किया था। कॉलोनी के बाहर पुलिस को पांच टूटे हुए ताले भी मिले थे। इसी दौरान देवरी निवासी आलोक जैन के घर से भी नकद और जेवरात चोरी हुए थे।

शहर में पॉश मेगा सिटी कॉलोनी की चोरी में भी इसी गैंग का हाथ होने का शक

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में शहर की अन्य बड़ी चोरियों के सुराग मिल सकते हैं। बीते साल अक्टूबर में पॉश कॉलोनी सनराइज मेगा सिटी में हुई चोरी में भी इसी अंतरराज्यीय गैंग का हाथ होने की संभावना जताई जा रही है।

इनका कहना है

वारदात में कुल चार लोग शामिल थे। एक आरोपी फिलहाल गुना जेल में है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर माल बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे- निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत मोतीनगर थाना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here